भोंपूराम खबरी,रुद्रपुर। सितारगंज से काशीपुर (गांव कन्नौरी) तक के 77 किमी के राजमार्ग एनएच 309 पर हो रही सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम को लेकर एनएचएआई, जिला प्रशासन, | पुलिस विभाग और परिवहन विभाग की संयुक्त टीम की ओर से सड़क सर्वेक्षण किया गया है। इसकी रिपोर्ट तैयार की जा चुकी है। रिपोर्ट को अगले सप्ताह जिलाधिकारी की अध्यक्षता में होने वाली सड़क सुरक्षा की बैठक में प्रस्तुत किया जाएगा। इसमें टीम की ओर से किए गए सर्वेक्षण में सड़कों की सुरक्षा बढ़ाने और यातायात को सुगम बनाने के लिए कई उपाय सुझाए गए हैं, जिससे क्षेत्र में यातायात का संचालन और सुरक्षित बनेगा। टीम की ओर से किए गए इस सर्वेक्षण में नेशनल हाईवे के यातायात को सुगम और सुरक्षित बनाने के लिए विभिन्न पहलुओं पर ध्यान केंद्रित किया गया। सर्वेक्षण रिपोर्ट में यह सामने आया कि 77 किमी. के नेशनल हाईवे पर कई ऐसे बिंदु हैं, जहां हादसों की संभावना अधिक है। इस दौरान सुधारात्मक उपायों की योजना बनाई है। इसमें सड़कों की चौड़ाई, साइन बोर्ड, रोड डिवाइडर, सड़कों की ओवरलोडिंग, सुरक्षा अवरोध, स्ट्रीट लाइट्स, गति सीमा, फुट ओवर ब्रिज और यातायात नियंत्रण संकेतों का विशेष रूप से मूल्यांकन किया गया। इनमें प्रमुख उपायों के तौर पर सड़कों पर डेलिनेटर (दिशा सूचक चिन्ह ). रंबल स्ट्रिप्स, ब्लिकल लाइट्स और फुट ओवर ब्रिज शामिल हैं।
रिपोर्ट में सामने आया कि जिला मुख्यालय की किच्छा रोड स्थित बिगवाड़ा मंडी के पास सड़क हादसों को रोकने के लिए पैदल यात्री क्रॉसिंग, रंबल स्ट्रिप्स और ब्लिंकर लाइट्स लगाना बेहद जरूरी है। शहर के प्रमुख चौराहों में शामिल इंद्रा चौक पर भी यातायात को व्यवस्थित और सुरक्षित बनाने के लिए फ्लाईओवर का निर्माण बेहद जरूरी है।
फ्लाईओवर गाबा चौक पर रहने वाले ट्रैफिक दबाव और जाम की समस्या का समाधान करेगा। राष्ट्रीय राजमार्ग एनएच में आने वाले महतोश मोड़, बराबरी, दरऊ चौक और लालपुर स्थित महिंद्रा फैक्ट्री, पुलभट्टा जंक्शन पर होने वाली सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम को किए गए सड़क सर्वेक्षण में सड़क खंड पर किए जाने वाले सुधार कार्य से यातायात सुगम होने के साथ सुरक्षित हो सकेगा।
सड़क पर सीमाओं को करने के लिए) रंबल स्ट्रिप्स (गाड़ी के रफ्तार को नियंत्रित करने के लिए), ब्लिकल लाइट्स (सड़क पर ध्यान आकर्षित करने के लिए) और फुट ओवर (ताकि पैदल यात्री सुरक्षित रूप से सड़क पार कर सके और सड़क हादसों में कमी लाई जा सके) आदि जैसे उपायों का प्रस्ताव दिया गया है। सड़क सुरक्षा मानकों को बढ़ाने से यातायात सुगम होने के साथ राष्ट्रीय राजमार्ग एनएच में सफर करने वालों की सुरक्षा भी सुनिश्चित होगी।
सिता से से कौशीपुर (309) के
सितारगंज से इंद्रा चौक एनएच (09) इस 77 किमी. के राष्ट्रीय राजमार्ग पर सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम को लेकर संयुक्त टीम की ओर से सड़क सर्वेक्षण किया गया है। इसमें टीम की ओर से किए गए सर्वेक्षण में सड़कों की सुरक्षा बढ़ाने और यातायात को सुगम बनाने के लिए कई उपाय सुझाए गए हैं, जिससे क्षेत्र में यातायात का संचालन और सुरक्षित बनेगा। अगले सप्ताह होने वाली सड़क सुरक्षा की बैठक में जिलाधिकारी के समक्ष सड़क सर्वेक्षण की रिपोर्ट प्रस्तुत की जाएगी। – निखिल शर्मा, एआरटीओ प्रवर्तन रुद्रपुर




