भोंपूराम खबरी। सड़क हादसे में घायल एक वाहन चालक की एसटीएच में इलाज के दौरान मौत हो गई। मामले में पुलिस ने शिनाख्त के लिए पत्नी से पूछताछ की तो वह टालमटोल करने लगी। काफी प्रयास के बाद पत्नी नहीं मानी। किसी सूरत दो दिन बाद पुलिस मृतक के घर का पता लगा सकी। मृतक बिजनौर उत्तर प्रदेश का रहने वाला था।
फजलाबाद परमानंदपुर मानियावाला बिजनौर उत्तर प्रदेश निवासी दिलशाद अहमद (35वर्ष) माल वाहक वाहन का चालक था। बीती 2 दिसंबर को वह अपने घर से गाड़ी लेकर निकला था और काशीपुर में उसका वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया। बुरी तरह घायल इरशाद को काशीपुर से एसटीएच रेफर कर दिया गया। 3 दिसंबर की भोर इरशाद ने दम तोड़ दिया।
शिनाख्त न होने पर पुलिस ने शव मॉर्चरी में रख और जांच में जुट गई। गाड़ी मालिक के जरिये पुलिस इरशाद की पत्नी तक पहुंची। फोन पर उससे बात हुई, लेकिन उसने इरशाद के बारे में नहीं बताया और न ही उसके परिजनों को जानकारी दी। हालांकि दो दिन तक शव मॉर्चरी में रखने के बाद पुलिस किसी तरह परिजनों तक पहुंच गई। जिसके बाद शिनाख्त हुई तो मंगलवार को पोस्टमार्टम कर शव परिजन के सुपुर्द किया गया।




