Friday, September 4, 2026

सड़क हादसे में भारतीय सेना के चार जवानों की मौत, प. बंगाल के पेदोंग से सिक्किम के पाक्योंग जा रहे थे

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी। सिक्किम के पाक्योंग जिले में बृहस्पतिवार को भारतीय सेना के चार जवानों की सड़क हादसे में मौत हो गई। ये जवान पश्चिम बंगाल के पेदोंग से सिल्क मार्ग से जुलुक जा रहे थे।

मृतकों की पहचान मध्यप्रदेश के ड्राइवर प्रदीप पटेल, मणिपुर के शिल्पकार डब्ल्यू.पीटर, हरियाणा के नायक गुरसेव सिंह और तमिलनाडु के सूबेदार के. थंगापंडी के रूप में हुई है। सेना के अधिकारियों ने कहा कि ड्राइवर समेत सभी मृतक पश्चिम बंगाल के बिनागुड़ी की एक यूनिट के सैन्य कर्मी थे।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.