Friday, September 4, 2026

सड़क हादसे में बाईक सवार दो युवकों की हुई मौत

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी,देहरादून। विकासनगर मार्ग पर जस्सोवाला के निकट हादसे में बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई। सूचना पर पुलिस ने दोनों शवों का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। देर रात्रि थाना सहसपुर पुलिस को सूचना मिली की देहरादून-विकास नगर मार्ग पर जस्सोवाला के निकट बाइक सवार दो युवक बाइक दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल है।

सूचना पर तत्काल थाना सहसपुर पुलिस मौके पर पहुंची। मौके पर पहुंची पुलिस को पता चला कि दो बाइक सवार जो सहसपुर से हरबर्टपुर विकासनगर की तरफ जा रहे थे, बाइक दुर्घटनाग्रस्त होने पर दोनों बाइक सवार सड़क पर पड़े थे। घायलों को तत्काल 108 के माध्यम से विकासनगर अस्पताल भेजा गया, जहाँ चिकित्सकों दोनों युवकों को मृत घोषित कर दिया। मृतकों की पहचान 25 वर्षीय अभिषेक नेगी पुत्र विक्रम सिंह नेगी निवासी ग्राम कांडा, जनपद रुद्रप्रयाग एवं 23 वर्षीरू रोहित सिंह पुत्र राकेश सिंह निवासी ग्राम कांडा रूद्रप्रयाग के रूप में हुयी है। पुलिस ने दोनों शवों का पंचनामा भरने के बाद पुलिस को भेज दिया। शुरूआती जांच में पुलिस को पता चला है कि दोनों बाइक सवार लांघा रोड सहसपुर में कंपनी में काम करते थे तथा जनपद रुद्रप्रयाग के रहने वाले थे। घटना से मृतकों के परिजनों में कोहराम मचा है।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.