Saturday, September 5, 2026

सड़क हादसे में बाइक सवार की मौत

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी। उत्तराखंड में तेज रफ्तार अपना कहर बरपा रहा है जिसकी वजह ना जाने कितने लोग अपनी जान को बैठते हैं एक ऐसा ही मामला देहरादून से सामने आ रहा है यहां पर हरिद्वार बाईपास पर कारगी चौक के पास सड़क हादसा हो गया। यहां एक डंपर ने बाइक सवार को रौंद दिया। हादसे में बाइक सवार की मौत हो गई है जबकि एक युवती गंभीर घायल हो गई है। सूचना पर पहुचीं पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है वहीं घायल युवती को अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उसका उपचार चल रहा है। प्राप्त समाचार के मुताबिक रिस्पना से इंद्रेश अस्पताल में भर्ती रिश्तेदार को देखने जा रहे दो लोगों को डंपर ने रौंद दिया । हादसा शनिवार को हुआ। हादसे में एक की मौत हो गई है। जबकि एक युवती गंभीर घायल हो गई। स्थानीय लोगों ने हादसे की सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर घायल को अस्पताल पहुंचाया गया।

मृतक की शिनाख्त 48 साल के हुकुम सिंह निवासी नगीना यूपी शाही के रूप में हुई है। जबकि घायल की पहचान 20 वर्षीय तनिशा के रूप में हुई है। वहीं पुलिस ने डंपर को कब्जे में ले लिया है। पंचनामा भरकर शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। बताया जा रहा दोनो चाचा भतीजी थे। और देहरादून रायपुर में रिश्तेदारी में आए थे। वहीं ट्रक ड्राइवर मौके से फरार हो गया है।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.