Saturday, September 5, 2026

यहां सड़क हादसे में दो सगे भाइयों की हुई मौत

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी। रामपुर ज़िले से एक दर्दनाक घटना सामने आई है बताया गया है कि दर्दनाक घटना से पूरे गांव में मायूसी छा गई, देखने वालो की आखे नम हो गई, जिस शख्स ने भी यह मंज़र देखा वे अपने आंसू नहीं रोक पाया, खबर के मुताबिक बताया गया है कि रामपुर आ रहे दो सगे भाइयों को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी।जिससे दोनों बुरी तरह घायल हो गए, उन दोनों भाइयो को नाज़ुक हालत में शाहबाद के समुदायिक स्वास्थ केंद्र ले जाया गया जहाँ डॉक्टर्स ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।

यहां सड़क हादसे में दो सगे भाइयों की हुई मौत

जैसे ही दोनों भाइयो की मौत की घटना घर तक पहुंची तो परिवार में चीख पुकार मच गई, दोनों बेटो का जनाज़ा देख कर पिता बेहोश होकर गिर गए परिवार की ऐसी दशा देखकर आसपड़ोस के लोग भी अपने आंसू नहीं रोक पाए।

उधर पुलिस पुलिस ने शवों का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए रामपुर भेज दिया। आपको बता दें कि रामपुर ज़िले के थाना पटवाई इलाके का है जहाँ कोतवाली के अंतर्गत आने वाले पीपला मंसूरपुर गांव निवासी साबिर का बड़ा बेटा रिजवान (30) अपने छोटे भाई जीशान (28) को रविवार सुबह करीब नौ बजे उसे बाइक से रामपुर स्थित होटल पर छोड़ने जा रहा था।

रास्ते में शाहबाद-रामपुर मार्ग पर मिलक कोतवाली क्षेत्र के गांव रेवड़ी कलां के पास अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। लोगों ने उसे पकड़ने की कोशिश की, लेकिन वह फरार हो गया। हादसे से मौके पर चीख-पुकार मच गई। नाज़ुक हालत में राहगीरों से एंबुलेंस बुला ली। दोनों को सीएचसी ले जाया गया जहाँ दोनों को डॉक्टर्स ने मृत घोषित कर दिया,

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.