Friday, September 4, 2026

सड़क पार कर रहे बुजुर्ग को कार ने मारी टक्कर, हुई मौत

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी,हरिद्वार। सड़क पार कर रहे बुजुर्ग को एक कार ने टक्कर मार दी। इस हादसे में अस्पताल ले जाते वक्त उसने रास्ते में दम तोड़ दिया। पुलिसने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल की मोर्चरी में भिजवाया। बिना पोस्टमार्टम कराए डीएम की अनुमति के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।

पुलिस के अनुसार, इब्राहिमपुर निवासी जमीला (70 वर्ष) हरिद्वार-रुड़की रोड पर सड़क पार कर रही थी। इसी बीच वह हरिद्वार की ओर से आ रही कार की चपेट में आ गई। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। रानीपुर झाल के पास एक अस्पताल में बुजुर्ग को ले जाया गया। लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर जिला अस्पताल भिजवाया। थाना प्रभारी रविंद्र शाह ने बताया कि परिजनों ने प्रशासन से पोस्टमार्टम कराए बिना शव उन्हें देने का आग्रह किया। जिसके बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। महिला के परिजनों और कार चालक के बीच समझौता हो गया है।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.