Friday, September 4, 2026

सड़क के बीच बदमाशो ने की मारपीट, वीडियो वायरल

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी,देहरादून। बुलंद हुए दबंगों के हौसले।बीच सड़क बदमाशो ने की मारपीट।मारपीट का वीडियो हुआ सीसीटीवी में क़ैद.बीच सड़क पर हुई जबरदस्त मारपीट सोशल मीडिया में हुई वायरल।युवक पर किया पत्थरो से हमला।मुकदमा दर्ज कर जांच में जुटी राजधानी पुलिस।

 

वीडियो देहरादून के वीआईपी इलाके का है जहाँ 14 तारीख की रात जबरदस्त मारपीट हुई जो सीसीटीवी में कैद हो गई।देहरादून में दबंगो की मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया में जबरदस्त तरीके से वायरल हो रहा है।

वीडियो 14 तारीख का बसंत विहार इलाके का बताया जा रहा है जहाँ युवकों ने जबरदस्त मारपीट की है। पूरी घटना पास लगे सीसीटीवी में क़ैद हो गई।वही दबंगो की मारपीट को युवा सोशल मीडिया में शेयर कर रहे है।वीडियो में साफतौर पर देख सकते है की किस तरह राजधानी की सड़कों पर नियम क़ानून की धज्जियां उड़ाई गई।बताया जा रहा है कि पूरा विवाद सिगरेट लाइटर मांगने को लेकर 14 तारीख की रात तकरीबन 1 बजे देहरादून के बसंत विहार में स्तिथ रेस्ट्रॉन्ट में शुरू हुआ जिसके बाद बात मारपीट तक पहुंच गई और दो पक्ष आपस मे भीड़ गए दबंगो ने पत्थरो से हमला कर दियावही पुलिस के मुताबिक मामले में गंभीर धाराएं लगाई गई है धारा 307,504,506,147 में मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।

बताते चलें कि कुछ दिन पहले भी क्लेमेंट टाउन थाना क्षेत्र में स्टूडेंट्स की जबरदस्त मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ था जिसमें राजधानी की गलियों में ताबड़तोड़ लाठी डंडों से वॉर कर राजधानी का माहौल बिगड़ा गया। वसंत विहार थाना क्षेत्र के 14 तारीख के इस वीडियो ने एक बार फिर राजधानी की क़ानून व्यवस्था पर बड़ा प्रश्नचिन्ह लगा दिया है।वीडियो को लोग व्हाट्सअप पर शेयर कर रहे है।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.