Friday, September 4, 2026

सडक निर्माण न होने से आ रही समस्या

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी,रुद्रपुर।  शहर के रेलवे स्टेशन से दर्जनों कालोनियों को जोड़ने वाली सड़क आज भी निर्माण की बाट जोह रही है। यह हालात तब हैं जब निगम ने इस सड़क के निर्माण के लिए बजट निर्धारित करने के साथ ही इसका टेंडर निकालने के साथ संबंधित ठेकेदार को इसके निर्माण की स्वीकृति दे दी है। एक करोड़ से भी ज्यादा बजट की इस सड़क का जीर्णोद्धार नहीं हो सका है और यह सड़क स्थाने पार्षद और नगर निगम के मेयर के अहम की भेंट चढ़ गयी है।

ज्ञातव्य है कि सिंह कालोनी से भूरा रानी सड़क को जोड़ने वाली सड़क से रेलवे क्रासिंग से होकर गुजरती है। लगभग एक दर्जन से ज्यादा कालोनियां इस सड़क से लगी हुई हैं और यहाँ के हजारों वाशिंदे आवागमन के लिए इस सड़क का प्रयोग करते हैं। लेकिन बीते कई सालों से यह सड़क टूट चुकी है और जीर्णोद्धार का इंतजार कर रही है। यहाँ से गुजरने वाले सैकड़ों लोग व वाहन स्वामी आये दिन दुर्घटना का शिकार होते हैं। मगर इन सबके बावजूद नगर निगम के कानों पर जूं नहीं रेंग रही है। यहाँ निर्माण तो दूर पैचवर्क तक नहीं किया जा रहा। यहाँ के निवासी वीके मिश्रा का कहना है कि सड़क निर्माण न होने के कारण दुर्घटनाओं में वृद्धि हो गयी है। साथ ही रेलवे क्रासिंग होने के कारण घंटों का जाम लगना आम बात है। स्थानीय निवासी मनीष आर्य का कहना था कि सड़क टूटी होने के कारण आये दिन दुर्घटनाएं होती हैं। जबकि स्थानीय पार्षद ने वादा किया था कि सड़क का जीर्णोद्धार तीन महीने में हो जायेगा।

अब हां;आत यहाँ हैं कि मानसून में इस सड़क पर भयंकर जलभराव है। साथ ही यह सड़क अमल स्थानों से टूट चुकी है। ऐसे में न सिर्फ यहाँ आवगमन करने वाले लोगन को परेशानी है बल्कि रेलवे क्रासिंग होने के कारण गाड़ियों के लिए भी लगातार खतरा बना हुआ है। इस बारे में स्थानीय पार्षद सुशील चौहान का कहना था कि निर्माण कार्य कुछ दिनों में शुरू हो जायेगा और लोगों को समस्या से निजात मिल जाएगी।

 

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.