Friday, September 4, 2026

सचिन को लप्पू और झींगुर कहने वाली मिथिलेश भाटी को आया मानहानि का नोटिस

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी, नई दिल्ली | ग्रेटर नोएडा के रबूपुरा निवासी मिथिलेश भाटी (Mithilesh Bhati) इन दिनों खूब सुर्खियां बटोर रही हैं. मिथिलेश भाटी वही महिला हैं जिन्होंने सचिन मीणा को लप्पू और झींगुर कहा था. मिथिलेश भाटी के सचिन मीना पर किए गए कमेंट पर कई मीम्स और गाने भी बने. इसके बाद भी, मिथिलेश भाटी लगातार सचिन और सीमा पर बयान दे रही हैं।

सोसायटी के बीच तनाव का बना माहौल

सचिन मीना को लप्पू और झींगुर कहे जाने पर ग्रेटर नोएडा के दो गांवों और सोसायटी के बीच तनाव का माहौल पैदा हो गया है. सचिन और सीमा हैदर (Seema Haider) के वकील एपी सिंह ने रबूपुरा कोतवाली क्षेत्र के मैना गांव में रहने वाले मिथिलेश भाटी को मानहानि का नोटिस भेजा है. मामले को लेकर मिथिलेश भाटी की भी प्रतिक्रिया सामने आई है. एक न्यूज चैनल से बात करते हुए मिथिलेश ने कहा कि मैंने किसी का अपमान नहीं किया है।

नोटिस में पूछी ये बात

इस नोटिस में पूछा गया है कि उन्होंने सचिन को लप्पू और झींगुर कहकर क्यों बुलाया? इन शब्दों से सचिन खुद को अपमानित महसूस कर रहे हैं. ऐसी बातें कहकर सचिन की छवि खराब की जा रही है. मैना गांव रबूपुरा का पड़ोसी गांव है. सचिन और सीमा का परिवार रबूपुरा में रहता है. दरअसल, कुछ दिन पहले मिथिलेश भाटी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ था. यहां तक कि उनके डायलॉग्स पर गाने भी बन चुके हैं।

मिथिलेश भाटी की आई प्रतिक्रिया

मामले को लेकर मिथिलेश भाटी की भी प्रतिक्रिया सामने आई है. एक न्यूज चैनल से बात करते हुए मिथिलेश ने कहा कि मैंने किसी का अपमान नहीं किया है. मेरे मुँह में जो आया, मैंने कह दिया. यहां आम बोलचाल में लप्पू और झींगुर शब्द का प्रयोग धड़ल्ले से किया जाता है. अगर कोई बहुत पतला बच्चा है तो हम उसे यही कहकर बुलाते हैं. मीडिया वालों ने इसे बड़ा मुद्दा बना दिया. मुझ पर बॉडी शेमिंग का आरोप लगाया जा रहा है. मुझे नहीं पता कि बॉडी शेमिंग क्या है।

मिथलेश भाटी ने कहा कि जवाब कानूनी तौर पर दिया जाएगा. मेरा इरादा कुछ भी गलत कहने का नहीं था. गांव की भाषा में मैं लप्पू और झींगुर बोलती हूं. वे हमें मानहानि का नोटिस दे रहे हैं, सीमा अवैध रूप से बाहर से आई है, उसके पास कुछ भी नहीं है. मिथलेश भाटी ने आगे कहा कि हम 35 बिरादरी को लेकर चलते हैं, बाहर से आए लोग 2 जातियों को लड़ाने का काम कर रहे हैं. कानूनी नोटिस से नहीं डरेंगे, नोटिस का जवाब देंगे.

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.