Friday, September 4, 2026

संयुक्त किसान मोर्चा प्रवक्ता ने किया कोविड अस्पताल का दौरा 

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी, रुद्रपुर।  किसान नेता संयुक्त किसान मोर्चा गाज़ीपुर बॉर्डर के प्रवक्ता जगतार सिंह बाजवा ने शुक्रवार को खालसा हेल्प इंटरनेशनल द्वारा मोहन नगर में चलाए जा रहे निशुल्क कोविड अस्पताल पहुंच कर वहां की व्यवस्थाओं के संबंध में जानकारी ली।

बाजवा ने अस्पताल का संचालन कर रही संस्था को संयुक्त किसान मोर्चा की ओर से हरसंभव मदद देने का भरोसा दिलाया। उन्होंने कहा कि ऑक्सीजन मैन के नाम से जाने जा रहे गुरप्रीत सिंह रम्मी व उनकी टीम द्वारा बहुत ही सराहनीय कार्य किया जा रहा है जो सभी सामाजिक संगठनों के लिए प्रेरणा स्रोत बनेगा। खालसा हेल्प इंटरनेशनल द्वारा जगह-जगह ऑक्सीजन लंगर लगाकर इस करोना काल में मानवता की भलाई का महत्वपूर्ण काम किया है किसान मोर्चा ऐसे भलाई के कामों में हमेशा सहयोग करेगा।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.