Friday, September 4, 2026

संभल हिंसा: उपद्रवियों पर NSA के तहत होगी कार्रवाई, 37 नामजद और 3750 अज्ञात के खिलाफ FIR, दबिश जारी

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी,संभल। बवाल थमने के बाद अब संभल के कई मोहल्ला ने केवल सूने पड़े हैं बल्कि यहां के घरों से लोग फरार हो चुके हैं। पुलिस ने जिन सात रिपोर्ट में 37 नामजद और लगभग 3750 अज्ञात लोगों को शामिल किया है, उनकी गिरफ्तारी के लिए पूरी रात अलग अलग स्थानों और संभावित ठिकानों पर दबिश दी गई।

हालांकि लोगों का दावा है पुलिस के द्वारा बवाल के बाद ही कार्रवाई को गई थी तभी लोग अपने घरों को छोड़कर फरार हो गए। ज्यादातर लोगों के घरों पर ताले लटके हुए हैं। मोहल्ला कोट गर्वी जोकि जामा मस्जिद के निकट है, आसपास दो हजार से अधिक घरों के लोग गायब हैं।

यहां के ज्यादातर लोगों को पुलिस ने नामजद किया है जबकि इसी मोहल्ले के लोग पुलिस की कार्रवाई के निशाने पर हैं। इसके अलावा नखासा क्षेत्र के तुर्तीपुर इल्हा में भी लोग अपने घरों में ताला लगाकर फरार है, जिन्हें पुलिस की गिरफ्तारी का भय सता रहा है।

पूर्व नियोजित थी हिंसा

पुलिस का मानना है कि रविवार को संभल में हुई हिंसा पूर्व नियोजित थी। इसके लिए न सिर्फ ईंट पत्थर एकत्र कर रखे गए थे, बल्कि ऐसे हथियार भी तैयार किए गए थे, शायद अब कहीं नजर नहीं आते। समझा जाता है कि यह तैयारी कुछ दिन पहले ही की गई होगी।

हिंसा के दौरान खदेड़े गए उपद्रवियों के जूते चप्पल व अन्य सामान के साथ ही पुलिस को दोधारे खंजर जैसे हथियार मिले हैं। इसके दोनों ओर चाकू की तरह तेज धार और बीच में पकड़ने के लिए मूठ बनाई गई है। संभल बवाल में एक आरोपित से बरामद हुआ दोनों तरफ से बार करने वाला चाकू।

सर्वे के दौरान एकत्रित हो गए लोग

कोर्ट के आदेश पर जामा मस्जिद के सर्वे के दौरान भीड़ ने पुलिस को निशाना बनाते हुए पथराव किया था। इसके साथ फायरिंग भी की गई थी। इसमें चार लोगों की मौत भी हो गई थी। उपद्रवियों के पास ऐसे हथियार भी थे, जिन्हें भीड़ में प्रयोग कर चंद मिनट में ही तमाम लोगों को घायल किया जा सकता था। पुलिस को दंगाइयों से मिले इस अजीब से हथियार को लेकर कई तरह के कयास लगाए जा रहे हैं।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.