Friday, September 4, 2026

संदिग्ध हालात में महिला की हुई मौत

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी,हल्द्वानी। लालकुआं संदिग्ध हालात में महिला की मौत हो गई। शुरुआती जांच में जहरीला पदार्थ खाने की बात सामने आई है।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक, बिंदुखत्ता स्थित इंद्रानगर- दो निवासी चंदर सिंह की पत्नी सावित्री देवी ( 46 ) की शुक्रवार की रात अचानक हालत बिगड़ी तो परिजन परेशान हो गए। गंभीर हालत में महिला को परिजन आनन-फानन हल्द्वानी के एसटीएच पहुंचे। इलाज के दौरान सावित्री की मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया है। मृतका की दो बेटियां और एक बेटा है, उक्त घटना से जहां परिवार में कोहराम मचा हुआ है, वहीं क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ पड़ी है।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.