Saturday, September 5, 2026

संदिग्ध हालातों में युवक ने फांसी लगाकर दी जान

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी,रूद्रपुर । संदिग्ध परिस्थितियों में एक युवक ने साड़ी का फंदा लगाकर जान दे दी। सूचना पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मूल रूप से थाना भगडिया जिला बहराइच निवासी 35 वर्षीय नरेंद्र मंडल पुत्र निरंजन मंडल निवासी गदरपुर में किसी खेत में काम करता था। बीती रात आठ बजे उसने संदिग्ध हालातों में घर में साड़ी का फंदा लगाकर आत्म हत्या कर ली। पड़ोसी ने नरेन्द्र को फंदे पर लटका देख पुलिस को सूचना दी। जिस पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक की पत्नी 15 दिन से मायके रह रही थी। मृतक की एक साल की बेटी है। मृतक चार भईयों में सबसे छोटा था। बताया गया है कि आत्म हत्या से पहले मृतक ने पत्नी को वीडियो कॉल भी की थी। पुलिस आत्म हत्या के कारणों की जांच में जुटी है।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.