Friday, September 4, 2026

संदिग्ध परिस्थितियों में लापता नर्स का शव हुआ बरामद

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी,रूद्रपुर। संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हुई नर्स का शव सड़ी गली अवस्था में झाड़ियों से बरामद किया गया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। नर्स की मौत को लेकर हत्या की आशंका व्यक्त की जा रही है।

जानकारी के अनुसार काशीपुर हाईवे स्थित वसुंधरा कॉलोनी निवासी साहिबा ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर बताया था कि उसकी  उसकी 32 वर्षीय बहन तस्लीम जहां सिविल लाइंस स्थित एक हîóी रोग विशेषज्ञ के यहां नर्स का कार्य करती थी। 30 जुलाई की देर शाम तक जब नर्स घर नहीं पहुंची। तो परिवारजनों ने खोजबीन शुरू कर दी, लेकिन नर्स का कोई सुराग नहीं लगा। इसके बाद कोतवाली पुलिस ने तहरीर के आधार पर 32 वर्षीय तस्लीम जहां की गुमशुदगी दर्ज कर खोजबीन शुरू कर दी। गुरुवार की देर शाम कोतवाली पुलिस को सूचना मिली कि लापता नर्स का शव डिबडिबा यूपी स्थित खाली पडे प्लांट की झाड़ियांे में सड़ी-गली अवस्था में मिला है। सूचना मिलते ही कोतवाल मनोहर सिंह दसौनी पुलिस बल के साथ घटनास्थल पहुंचे। जहां यूपी पुलिस और रूद्रपुर कोतवाली पुलिस की संयुक्त टीम ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और प्रकरण की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक पड़ताल में प्रबल संभावना है कि नर्स की हत्या कर शव को यूपी इलाके में फेंक दिया गया है। कोतवाल मनोहर सिंह दसौनी ने बताया कि पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है। लापता वहां कैसे, किसके साथ पहुंची। इन सभी बिंदुओं पर जांच हो रही है।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.