Saturday, September 5, 2026

संदिग्ध परिस्थितियों में डॉक्टर की हुई मौत

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी। हल्द्वानी में एक डॉक्टर अपने घर में संदिग्ध अवस्था में मिला, जिसे उपचार के लिए चिकित्सालय ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुँची पुलिस ने आवश्यक कार्यवाही शुरू कर दी है। बनभूलपुरा थाने के उप निरीक्षक मनोज कुमार से प्राप्त जानकारी के अनुसार हल्द्वानी के थाना बनभूलपुरा क्षेत्रान्तर्गत इंदिरानगर मलिक का बगीचा निवासी डॉक्टर अंसार नामक 45 वर्षीय व्यक्ति अपने घर मे संदिग्ध अवस्था में दिखे, जिन्हें स्थानीय लोगों द्वारा उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुँची पुलिस ने आवश्यक कार्यवाही शुरू कर दी है। डॉक्टर की मृत्यु का कारण स्पष्ट नहीं है।

पोस्टमार्टम के बाद ही मृत्यु का कारण पता लगेगा। बताया जा रहा है कि आज गुरुवार को सुबह से समय डॉ० अंसार के क्लिनिक का कंपाउंडर उन्हें उनके घर पर उठाने के लिए गया था, लेकिन डॉ० अंसार नही उठे। जिसके बाद कंपाउंडर दोपहर के समय उनके घर गया, जहां वह अपने घर में संदिग्ध अवस्था में पड़े थे। जिसके बाद उन्हें चिकित्सालय पहुंचाया गया परंतु चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

 

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.