Saturday, September 5, 2026

संदिग्ध परिस्थितियों में शिक्षिका की मौत

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी। टिहरी जिले के नई टिहरी के जे ब्लॉक से दुखद घटना सामने आ रही है जहां एक शिक्षिका की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार डॉ सुमन गुसाईं pg कॉलेज की पत्नी जो जे ब्लॉक में अध्यापिका है ने अपने कमरे जे ब्लॉक में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली मृतका विमला गुसाईं (50) पत्नी सुमन सिंह गुसाईं की 1 बेटा और एक बेटी हैं। शिक्षिका ने दरवाजे पर चुन्नी के सहारे फांसी लगाई है। बताया जा रहा है कि मृतका कई दिनों से डिप्रेशन में थी। नई टिहरी के जे ब्लॉक में संदिग्ध परिस्थितियों में शिक्षका की मौत हुई है उक्त महिला का शव दुपट्टे के सहारे लटका हुआ मिला है शिक्षका अपने पीछे पति एक बेटा और बेटी का भरा पूरा परिवार छोड़ गई, मामले की जांच को लेकर कोतवाली पुलिस जांच में जुटी है।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.