Saturday, September 5, 2026

संदिग्ध परिस्थितियों में हुई छात्र की मौत, कमरे में फंदे पर लटका मिला शव

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी,रुड़की। भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) रुड़की के छात्र ने बुधवार को आत्महत्या कर ली। छात्र का शव कमरे के अंदर मिला है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने कमरे का दरवाजा तोड़कर शव को फंदे से नीचे उतारा और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस छात्र की मौत के कारणों का पता लगा रही है। मृतक छात्र राजस्थान का निवासी बताया गया है। हालांकि अभी तक आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है।

हरिद्वार जिले के रुड़की शहर की सिविल लाइन कोतवाली क्षेत्र में स्थित आईआईटी रुड़की में 19 वर्षीय छात्र निवासी नागौर, राजस्थान का शव मिलने से हड़कंप मच गया। मृतक छात्र आईआईटी में बीएस-एमएस (मैथमेटिक्स एंड कंप्यूटर साइंस) द्वितीय का छात्र था। मृतक छात्र आईआईटी परिसर में स्थित छात्रावास में रहता था। बताया गया है कि उसके साथ एक रूम पार्टनर भी था। लेकिन घटना के समय छुट्टी पर अपने घर गया हुआ था। वह आईआईटी परिसर के जवाहर भवन के कक्ष संख्या बीएफ 12 में रह रहा था। बताया जा रहा है कि बुधवार करीब दो बजे तक वह आईआईटी परिसर में घूमता दिखाई दिया था। इसके बाद वह कमरे के अंदर चला गया था।

उसके दोस्तों ने किसी काम से उसके मोबाइल पर कॉल की लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। इस पर दोस्त उसके कमरे पर पहुंचे और आवाज लगाई, लेकिन कोई जवाब नहीं आया। दोस्तों ने इसकी सूचना आईआईटी प्रबंधन को दी। आईआईटी प्रबंधन ने सूचना सिविल लाइंस कोतवाली पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दरवाजे की कुंडी तोड़कर अंदर गए। जहां छात्र का शव पंखे पर फंदे पर लटका हुआ था।

सूचना मिलने पर तत्काल सिविल लाइन कोतवाली प्रभारी निरीक्षक नरेंद्र बिष्ट पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे. इसके बाद पुलिस दरवाजा तोड़कर कमरे के अंदर दाखिल हुई. जहां छात्र कमरे में मृत अवस्था में मिला. पुलिस ने वीडियोग्राफी कराने के साथ ही शव को कब्जे में लिया. हालांकि, अभी तक छात्र की आत्महत्या की वजह सामने नहीं आई है. सिविल लाइन कोतवाली प्रभारी निरीक्षक नरेंद्र बिष्ट ने बताया कि मामले की जांच पड़ताल की जा रही है. मृतक के परिजनों को मामले की जानकारी दे दी गई है। प्रथमदृष्टया मामला आत्महत्या का लग रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा।

तो कम नंबर आने पर मौत को लगाया गले

पुलिस ने मृतक छात्र के दोस्तों से जानकारी ली। जानकारी लेने पर पता चला कि इस बार हनुमान के अंक कुछ कम आए थे और उपस्थिति भी कम थी। जिसकी वजह से वह कुछ परेशान चल रहा था। साथ ही उसने मिलना जुलना भी कम कर दिया था। पुलिस इस संबंध में भी जानकारी जुटा रही है।

मोबाइल में आखिरी कॉल दो बजे की मिली

पुलिस ने मृतक छात्र के मोबाइल की जांच की तो पता चला उसने आखिरी बार दो बजे तक मोबाइल चलाया गया। इसके बाद उसने मोबाइल से न ही कोई कॉल की और न ही उसके पास कोई कॉल आई थी। वहीं, पुलिस ने कमरे की भी तलाशी ली लेकिन कोई सुसाइड नोट नहीं मिला।

 

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.