Saturday, September 5, 2026

संजय जुनेजा ने व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष पद पर ठोकी दावेदारी

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी,रुद्रपुर। पूरे प्रदेश में प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल में चुनाव की प्रक्रिया तेजी पकड़ती जा रही है। पूर्व में प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश महामंत्री और प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किए गए हैं ऐसे में अब जिलाध्यक्ष और नगर अध्यक्ष को लेकर सरगर्मियां तेज होती जा रही हैं । इसी क्रम में रुद्रपुर उद्योग व्यापार मंडल के तेज तर्रार और व्यापारिक हितों में सर्वस्व अर्पण करने वाले संजय जुनेजा ने भी ताल ठोक दी है।

रुद्रपुर व्यापार मंडल अध्यक्ष संजय जुनेजा ने प्रदेश अध्यक्ष और प्रदेश महामंत्री को पत्र भेजकर उधम सिंह नगर व्यापार मंडल के जिला अध्यक्ष पद पर अपनी दावेदारी जताई है ।व्यापार मंडल अध्यक्ष संजय जुनेजा ने भेजे गए पत्र में कहा कि पूरे प्रदेश में व्यापार मंडल के चुनाव संपन्न हो चुके है और लाखों लोगों ने भरोसा जताते हुए आप लोगों को बागडोर सौंपी है और दूसरे चरण में प्रदेश कार्यकारिणी और जिलाध्यक्ष की घोषणा की जानी है ।ऐसे में जनपद उधम सिंह नगर से अपनी दावेदारी जताते हुए जुनेजा ने कहा पिछले 27 वर्षों से वह नगर के व्यापारियों की सेवा कर रहे हैं। युवा व्यापार मंडल अध्यक्ष से लेकर व्यापार मंडल अध्यक्ष तक का उनका सफर सदैव व्यापारियों के हित में रहा है। व्यापारी हित में वह जेल भी गए और कई मुकदमे भी उन्हें सहने पड़े, लेकिन वह कभी भी चिंतित व परेशान नहीं हुए और व्यापारिक हितों के लिए सदैव लड़ाई लड़ते रहे तथा व्यापारी हित को लेकर हुए आंदोलन में सदैव अग्रिम पंक्ति में खड़े नजर आए ।उनके समर्पण और योग्यता और अनुभव को देखते हुए उन्होंने प्रदेश अध्यक्ष और प्रदेश महामंत्री से मांग की है उधम सिंह नगर उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष की कमान सौंपी जाए।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.