Friday, September 4, 2026

संघ प्रमुख मोहन भागवत पहुंचे रुद्रपुर, तीन दिवसीय उत्तराखंड प्रवास को हल्द्वानी रवाना

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी, रुद्रपुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ प्रमुख मोहन भागवत के नगर आगमन पर रेलवे स्टेशन पर संघ व भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया। इस दौरान भारत माता की जय के नारों से परिसर गूंज उठा।

ज्ञात हो कि संघ प्रमुख भागवत तीन दिन के दौरे पर उत्तराखंड आये है। शुक्रवार रात नौ बजे वह संपर्क क्रांति एक्सप्रेस से रुद्रपुर रेलवे स्टेशन पहुंचे। संघ प्रमुख के आगमन पर एसएसपी दलीप सिंह कुंवर ने खुद सुरक्षा की कमान संभाल रखी थी। वहीं एएसपी ममता वोहरा के नेतृत्व में स्टेशन परिसर में जबरदस्त सुरक्षा व्यवस्था की गई थी।

वहीं सैकड़ों की संख्या में संघ व भाजपा कार्यकर्ता उनकी प्रतीक्षा कर रहे थे। यहां उपस्थित संघ पदाधिकारियों ने बताया कि भागवत रुद्रपुर स्टेशन से सड़क मार्ग से हल्द्वानी प्रस्थान करेंगे। बताया कि आरएसएस प्रमुख भागवत के दौरे का प्रमुख उद्देश्य संगठन को मजबूती देना है। अपने तीन दिवसीय प्रवास के दौरान भागवत प्रदेश में अलग अलग स्थानों पर संघ के स्वयंसेवकों के साथ बैठक करेंगे। भागवत करीब तीन मिनट रेलवे स्टेशन में रुके और उसके बाद निजी वाहन से हल्द्वानी रवाना हो गए। सूत्रों की माने तो दिल्ली से पहले उन्होंने जम्मू कश्मीर में भी कार्यकर्ताओं की बैठक ली।

संघ प्रमुख के आगमन के मद्देनजर जिला अस्पताल के नोडल अधिकारी डॉ गौरव अग्रवाल एम्बुलैंस समेत अपनी टीम के साथ मौजूद थे। फायर ब्रिगेड की गाड़ियां भी तैनात की गई थी। इस दौरान विधायक राजकुमार ठुकराल, मेयर रामपाल सिंह, सुरेश कोली, अशोक जायसवाल, राजकुमार खनिजो, यशपाल, देसराज, राम उजागर, विशाल खेड़ा, नीलकंठ राणा, नीरज त्यागी आदि दर्जनों संघ व भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.