Friday, September 4, 2026

संगठनों की एकजुटता से ही मुकम्मल मुकाम तक पहुंचेगा किसान आंदोलन

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी,रुद्रपुर।  सिंघु बॉर्डर पर संयुक्त किसान मोर्चा की अखिल भारतीय कन्वेंशन के दूसरे व अंतिम दिन उद्घाटन उद्बोधन में किसान नेता सयुंक्त किसान मोर्चा गाजीपुर बॉर्डर के प्रवक्ता जगतार सिंह बाजवा ने कहा कि पिछले 9 माह से देश के मजदूर किसान अपने परिवारों के साथ सड़कों पर बैठे हैं मौके की तानाशाह सरकार ने अभी तक कोई सकारात्मक पहल नहीं की है जो इस बात को दर्शाता है यह सरकार हमारे देश के आम जनमानस की ना होकर बहुराष्ट्रीय कंपनियों की है। जो निजीकरण के नाम पर देश की संपत्तियां कंपनियों के हवाले कर रही है और देश की किसानी व किसानों को भी कंपनियों के पास गिरवी रखने जा रही है देश के मजदूर,किसान, महिलाओं, युवाओं का भविष्य अंधकार में है।

ऐसी स्थिति में देश के सारे संगठनों की एकजुटता और आंदोलन के प्रति गंभीरता ही आंदोलन को मुकाम तक पहुंचाएगी। 5 तारीख कि मुजफ्फरनगर महापंचायत ऐतिहासिक होगी साथ ही 25 तारीख को देश भर की सभी यूनियनों व संगठनों के साथ भारत बंद का कार्यक्रम भी तय किया गया है। मुजफ्फरनगर पहुंचकर प्रस्तावित किसान महापंचायत की तैयारियों का जायजा लिया।

किसान नेता जगतार सिंह बाजवा ने मुजफ्फरनगर पहुंचकर भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी धर्मेंद्र मलिक के साथ किसान महापंचायत की तैयारियों का जायजा लिया। किसान महापंचायत स्थल पर व्यवस्थाओं को लेकर भारतीय किसान यूनियन के वरिष्ठ नेताओं के साथ विचार विमर्श किया व महापंचायत के दिन पार्किंग व्यवस्था, लंगर, भंडारे ,मेडिकल कैंप आदि व्यवस्थाओ के संबंध में योजना बनाई गई।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.