Saturday, September 5, 2026

श्री राम बारात का कांग्रेस जिलाध्यक्ष हिमांशु गावा के आवास पर हुआ जोरदार स्वागत

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी,रूद्रपुर। इंदिरा कालोनी से निकली श्री राम बारात का बीती शाम कांग्रेस जिलाध्यक्ष हिमांशु गावा के निवास पर जोरदार स्वागत किया गया। गाजे बाजों के साथ श्री राम बारात इदिरा कालोनी स्थित रामलीला मैदान से शुरू हुई। भव्य शोभा यात्र के साथ श्री राम बारात विभिन्न मार्गों से होते हुए गावा राईस मिल पहुंची। यहां आतिशबाजी के बीच श्री राम बारात का स्वागत हुआ। हिमांशु गावा ने राजा जनक की भूमिका निभाते हुए श्री राम बारात का स्वागत किया। श्री राम लक्ष्मण,भरत शत्रुघन सहित अन्य बारातियों का फूल मालाओं से स्वागत किया गया। इस दौरान भजन कीर्तन भी हुआ। भजन कीर्तन के बीच वरमाला का कार्यक्रम भक्तिभाव के साथ संपन्न हुआ। इस अवसर पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष हिमांशु गावा ने कहा कि भगवान श्री राम का आदर्श चरित्र जन जन के लिए अनुकरणीय है। यदि घर परिवार और समाज में राम राज्य की स्थापना चाहते हाें तो भगवान राम के आदर्श मूल्यों को आत्मसात करना होगा और तभी जीवन में कल्याण का मार्ग प्रशस्त होगा। हर घर में नई पीढ़ी को श्रीराम चरित मानस की कथा नित्य पढ़नी चाहिए।

श्री राम बारात का कांग्रेस जिलाध्यक्ष हिमांशु गावा के आवास पर हुआ जोरदार स्वागत

गावा ने कहा कि भगवान राम की लीला समस्त मंगलों की मूल है। इसके श्रवण करने से सांसारिक मोह माया से आसत्तिफ़ ऽत्म हो जाती है। भगवान राम की लीला के आयोजन से समाज को सही दिशा मिलती है और समाज को काम क्रोध मद लोभ अहंकार से दूर रहने की प्रेरणा मिलती है। इस अवसर पर रामलीला कमेटी की ओर से हिमांशु गावा, सुधांशु गावा, पलक गावा, पायल गावा सहित अन्य परिजनों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर व्यापार मण्डल अध्यक्ष संजय जुनेजा, महाम=ांी हरीश अरोरा, सौरभ चिलाना, पुरूषोत्तम अरोरा, खैराती लाल गगनेजा, तजेन्द्र सिंह, सन्नी घई, पवन वर्मा, जगदीश सुखीजा, हरीश पनेरू, डायमंड सरीन, राजू भुसरी, संजय ठकराल, सुरेन्द्र घई, राजकुमार सीकरी, निरंजन सहित तमाम लोग मौजूद थे।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.