Friday, September 4, 2026

श्री देव भूमि कॉलेज के अवैध तस्करी में 2 छात्र गिरफ्तार

Share

Advertisement

श्री देव भूमि कॉलेज के बीबीए ओर बीफार्मा के दो छात्रों को चरस और स्मैक के साथ गिरफ्तार किया गया है। प्रेम नगर थाने में इनके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है और न्यायालय के आदेश पर दोनो को जेल भेज दिया गया है।

एसओ प्रेमनगर पीडी भट्ट ने बताया कि एसआई संजय रावत नंदा की चौकी के पास चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान तेज गति से आती एक मोटरसाइकिल को रोका गया तो चालक ने वहां से भागने की कोशिश की। इस पर घेराबंदी कर उसे रोका गया। दोनों युवकों की जब तलाशी ली गई तो एक के पास 30 ग्राम चरस और दूसरे के पास से तीन ग्राम स्मैक बरामद हुई । दोनो आरोपियों में एक बीबीए का छात्र है तो दूसरा बीफार्मा का छात्र है।

नाम पता अभियुक्तगण

साथ ही एसओ प्रेमनगर ने बताया कि रौनक का नाम पहले भी नशीले पदार्थों की तस्करी में सामने आ चुका है। पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार आरोपी किराए का कमरा लेकर रहते है। अभियुक्तों को धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट व धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट में गिरफ्तार कर उनके विरूद्ध अभियोग पंजीकृत किये गये।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.