Friday, September 4, 2026

श्रीदेव सुमन पुण्य तिथि पर विजिटर देख सकेंगे बेड़ियां

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी। टिहरी जन क्रांति के नायक श्रीदेव सुमन की पुण्यतिथि पर विगत वर्ष की भाँति 25 जुलाई को जिला सभागार नई टिहरी में ‘सुमन दिवस’ मनाया जायेगा।

अपर जिलाधिकारी टिहरी गढ़वाल रामजी शरण शर्मा ने कहा कि जनपद टिहरी गढ़वाल में प्रत्येक वर्ष 25 जुलाई को अमर शहीद श्रीदेव सुमन की पुण्य तिथि को ‘सुमन दिवस‘ के रूप में मनाया जाता है तथा उनकी पुण्य तिथि के अवसर पर जिला कारागार, नई टिहरी में प्रातः 8.00 बजे अमर शहीद श्रीदेव सुमन जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण/सलामी कार्यक्रम के साथ-साथ जनसामान्य के दर्शनार्थ एवं श्रद्धासुमन अर्पित करने हेतु अमर शहीद श्रीदेव सुमन की बेड़ियों का प्रदर्शन किया जाता है। इसके अतिरिक्त स्कूली बच्चों के माध्यम से प्रभात फेरी, मैराथन दौड़ एवं स्वच्छता कार्यक्रम आदि आयोजित किये जाते रहे हैं।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.