Friday, September 4, 2026

श्रमजीवी पत्रकार यूनियन के पदाधिकारियों ने ली शपथ

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी,लक्सर।  श्रमजीवी पत्रकार यूनियन की नवीन नगर कार्यकारिणी को प्रदेश महामंत्री ने पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस दौरान फूलों की होली कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया रविवार को सिंचाई विभाग गेस्ट हाउस में कार्यक्रम का शुभारंभ यूनियन के प्रदेश महामंत्री विश्वजीत नेगी, जिलाध्यक्ष राजीव चावला, नगर अध्यक्ष गौतम चुनारा, सचिव भूपेश चंद्रा ने किया। कलाकारों ने फूलों की होली खेली और सुंदर कार्यक्रम पेश किए। इसके बाद प्रदेश महामंत्री नेगी ने नवीन कार्यकारिणी के अध्यक्ष गौतम चुनारा सहित विभिन्न पदाधिकारियों और सदस्यों को पद एवं गोपनीयता की श अगला दिलाई। उन्होंने कहा श्रमजीवी पत्रकार यूनियन हमेशा पत्रकारों वे हितों में कार्य करती है। इस दौरान जीएम हरबीर सिंह, एसडीएम राकेश तिवारी ने भी पत्रकारों को एकजुट होकर समाज हित में काम करने को कहा। कार्यक्रम का संचालन विशेष शर्मा ने किया। यहां कंचन वर्मा, आकाश आहूजा, तारा जोशी, बॉबी शर्मा, ब्लॉक प्रमुख सरिता देवी, अमित सैनी, राजकुमार, कोतवाल प्रवीण सिंह कोश्यारी, एसएसआई विक्रम धामी, कुलदीप चौधरी, महंत विकास गुरुजी, मनजीत सिंह राजू, विकास गुप्ता, महिपाल यादव रहे।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.