Saturday, September 5, 2026

श्रमजीवी पत्रकार यूनियन का 7वां होली मिलन समारोह का आयोजन 4 मार्च होगा

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी,रुद्रपुर।  श्रमजीवी पत्रकार यूनियन द्वारा 4 मार्च शनिवार को शहर के मेट्रोपॉलिस मॉल में होली मिलन समारोह का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें पुलिस महानिरीक्षक नीलेश आनंद भरणे, डीएम युगल किशोर पंत, विधायक शिव अरोरा, मेयर रामपाल सिंह, एसएसपी मंजूनाथ टीसी, पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल शिरकत करेंगे। साथ ही इसमें आकांक्षा ऑटोमोबाइल के एमडी पुनीत अग्रवाल व विनायक प्लाई के एमडी सौरभ गाबा भी शामिल होंगे।

 

होली मिलन समारोह में फूलों की होली के खेली जायेगी। साथ ही रंगारंग प्रस्तुतियों का आयोजन होगा। बता दें कि श्रमजीवी पत्रकार यूनियन के द्वारा जिले में ये सातवां होली मिलन समारोह आयोजित किया जा रहा है।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.