Friday, September 4, 2026

श्रमजीवी पत्रकार यूनियन मे पत्रकारों का हित सुरक्षित: अनिल चौहान

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी,रुद्रपुर । श्रमजीव पत्रकार यूनियन के प्रदेश उपाध्यक्ष बनने पर अनिल चौहान और प्रदेश सचिव संगठन बनने पर भूपेश छिमवाल का आज डीडी चौक पर तमाम पत्रकारों और व्यापारियों ने माल्यार्पण कर बुके भेंट कर बैठकर स्वागत किया।

प्रदेश उपाध्यक्ष अनिल चौहान ने कहा कि पत्रकारों की समस्याओं का प्राथमिकता से निदान किया जाएगा और उनका प्रयास रहेगा कि राज्य सरकार और पत्रकारों में बेहतर तालमेल की स्थिति हो और दोनों मिलकर समाज के उत्थान का प्रयास करें। इस दौरान श्रमजीवी पत्रकार यूनियन के जिला अध्यक्ष राजीव चावला ने कहा कि जिस प्रकार से अनेक मौके पर पत्रकारों के समक्ष विभिन्न प्रकार की समस्या आती हैं ऐसे में अब श्रमजीवी पत्रकार यूनियन उनकी समस्याओं के निदान के लिए सदैव प्रयास करेगी और प्रत्येक पत्रकारों को मान और सम्मान दिलाएगी। इस दौरान वरिष्ठ पत्रकार आकाश आहूजा, अनिल चौहान, सुनील राणा, बबलू पाल, कुलविंदर सिंह, मनोज आर्या, हैप्पी, अर्जुन माहेश्वरी, रितिक चौहान, सूरज, विशाल चौधरी अवतार बिष्ट शाहिद खान, समेत व्यापारी नेता बलविंदर सिंह बल्लू, लवली लांबा, बंटी राजोरिया, रितेश मनोचा, विक्की ढींगरा मौजूद थे।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.