भोंपूराम खबरी। देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा 75वें स्वतंत्रता दिवस पर कुपोषण की समस्या का समाधान निकालने की घोषणा की थी, जिसके लिए केंद्र सरकार ने एक महत्वकांक्षी अभियान प्रांरम्भ किया है, जिसके तहत केंद्र की सभी योजनाओं में चरणबद्ध तरीके से पोषण संवर्धित चावल (फोर्टिफाइड राईस) को बढ़ावा दिया जाना सुनिश्चित किया है। फोर्टिफाइड चावल को तीन पोषक तत्वों आयरन, फोलिक एसिड और बिटामिन बी12 के साथ मिश्रित किया जाता है। फोर्टिफाइड चावल को बाल विकास विभाग के जरिये आंगनबाड़ी केंद्रों, मिड डे मील योजना और सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत वितरित किया जाएगा। जिसका वितरण 1 अप्रैल 2023 से पूरे भारत मे किया जाएगा। फोर्टिफाइड चावल को तैयार करने के लिए जिप्पी एडिबल प्राइवेट लिमिटेड जसपुर उत्तराखंड के निदेशक महिला उद्यमी मति शोभा सिंघल और उनके पुत्र सार्थक सिंघल ने शोध कर फोर्टिफाइड राईस तैयार करने की नवीनतम तकनीक विकसित करने में सफलता प्राप्त की और भारत सरकार में पेटेंट के लिए आवेदन किया। जिस पर भारत सरकार द्वारा दिनांक 26 दिसंबर 2022 को मति शोभा सिंघल और सार्थक सिंघल को फोर्टिफाइड चावल तैयार करने में देश का प्रथम पेटेंट प्रमाण पत्र दिया गया है। यह जसपुर के लिए बड़े ही गौरव का विषय है कि फोर्टिफाइड चावल के उत्पादन में जसपुर का महत्वपूर्ण स्थान होगा।




