Friday, September 4, 2026

शीत लहर के चलते नैनीताल जिले के मैदानी क्षेत्रों में कल बंद रहेंगे सभी स्कूल

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी। नैनीताल जिले में शीत लहर और घने कोहरे के चलते जनपद के मैदानी इलाकों जिसमें हल्द्वानी कालाढूंगी रामनगर और लाल कुआं क्षेत्र के सभी स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों में एक दिन का अवकाश घोषित किया गया है। जिलाधिकारी ने आमजन की सहूलियत को ध्यान में रखते हुए इन मैदानी इलाकों में एक दिवसीय छुट्टी के आदेश जारी कर दिए है।

भारत मौसम विज्ञान विभाग, देहरादून के द्वारा दिनांक 18 जनवरी, 2024 को प्रातः 10:00 बजे जारी मौसम पूर्वानुमान के अनुसार राज्य के मैदानी भागों में दिनाँक 19 जनवरी, 2024 को शीत दिवस एवं घने कोहरे की सम्भावना व्यक्त की गई हैं, साथ ही वर्तमान समय में भी जनपद के मैदानी क्षेत्रों (हल्द्वानी, लालकुआँ, कालाढूंगी व रामनगर) में शीत दिवस एवं कोहरे की स्थिति बनी हुई है जिसके फलस्वरूप अत्यधिक ठंड, शीतलहर एवं घने कोहरे के कारण दृश्यता कम होने से जनपद के मैदानी क्षेत्रों में अध्ययनरत् छात्र-छात्राओं के जान-माल के खतरे की सम्भावना है।

के क्रम में छात्र-छात्राओं की सुरक्षा के मद्देनजर दिनांक 19.01.2024 (शुक्रवार) को जनपद के मैदानी क्षेत्रों (हल्द्वानी, लालकुआँ, कालाढूंगी व रामनगर) के समस्त शासकीय, अर्द्धशासकीय एवं निजी विद्यालयों (कक्षा 01 से 12 तक संचालित समस्त शैक्षणिक संस्थाओं) एवं समस्त आंगनवाड़ी केन्द्रों में 01 दिवसीय अवकाश घोषित किया जाता है।

अपर जिला मजिस्टेªट पी.आर. चौहान ने बताया कि भारत मौसम विभाग, देहरादून द्वारा मौसम पूर्वानुमान के अनुसार राज्य के मैदानी भागों में 19 जनवरी (शुक्रवार) को शीतलहर एवं घने कोहरे की सम्भावना व्यक्त की गई है, साथ ही वर्तमान में जनपद के मैदानी क्षेत्रों (हल्द्वानी,लालकुऑ, कालाढूंगी व रामनगर) में शीत दिवस एवं कोहरे की स्थिति बनी हुई है।

जिसके फलस्वरूप अत्यधिक ठंड शीतलहर एवं घने कोहरे के कारण दृश्यता कम होने से जनपद के मैदानी अध्ययनरत् छात्र-छात्राओं के जान-माल के खतरे की सम्भावना है।

अपर जिला मजिस्ट्रेट चौहान ने छात्र-छात्राओं की सुरक्षा के मद्देनजर 19 जनवरी (शुक्रवार) को जनपद के मैदानी क्षेत्रों हल्द्वानी,लालकुऑ, कालाढूंगी व रामनगर के समस्त शासकीय, अर्द्धशासकीय एवं निजी विद्यालयों (कक्षा 01 से 12 तक संचालित समस्त शैक्षणिक संस्थाओं) एवं समस्त आंगनवाड़ी केन्द्रों में एक दिवसीय अवकाश घोषित किया जाता है।

 

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.