भोंपूराम खबरी। हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव निमित्त राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी.नड्डा ने शिमला नगर से प्रत्याशी श्री संजय सूद के समर्थन में जनसंपर्क किया। आपको बता दे विधायक शिव अरोरा लगातार शिमला विधानसभा में डेरा डाले हुए हैं और भाजपा संग़ठन को बूथ इकाई पर मजबूत करने के लिये लगातार लगे हुए हैं। निश्चित रूप से विधायक शिव अरोरा की कार्यशैली जिला उधम सिंह नगर में भी जिला अध्यक्ष रहते पूरे उत्तराखंड में चर्चा में रहती थी और उनकी कार्यकुशलता का प्रयोग मुख्यमंत्री के चंपावत उपचुनाव में किया गया था जहाँ बेहतर परिणाम हासिल हुई थे। उसके निमित्त शिमला नगर विधायक में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने डोर टू डोर जनसंपर्क पर थे जिसमें राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा ने विधायक शिव अरोरा के कार्य की सराहना करते हुए उनकी पीठ थपथपाई। विधायक ने राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा को आश्वासन किया की शिमला विधानसभा भारतीय जनता पार्टी भारी बहुमत से जीत हासिल करेगी ओर भाजपा प्रत्याशी संजय सूद को हिमाचल विधानसभा में जीतकर भजेगी।

विधायक शिव अरोरा ने कहा हिमाचल की जनता नया रिवाज बनाएंगे, फिर भाजपा लाएंगे के नारे को हिमाचल में सिद्ध करने जा रही हो ओर पुनः हिमाचल प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनने जा रही है। विधायक शिव अरोरा ने राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा के स्नेहिल उत्साहवर्धन मेरे जैसे कार्यकर्ता के लिये प्रेरणादायक है।




