Friday, September 4, 2026

शास्त्री यंग क्लब द्वारा आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता का उद्घाटन

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी, रुद्रपुर।  उत्तराखंड प्रदेश महिला कांग्रेस कमेटी की वरिष्ठ उपाध्यक्ष और रुद्रपुर नगर पालिका परिषद की पूर्व चेयर पर्सन मीना शर्मा ने कहा कि रुद्रपुर के खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने और उन्हें बुलंदियों तक पहुंचाने में हर संभव प्रयास किए जाएंगे। शर्मा ने कहा कि ट्रांजिट कैंप और रम्पुरा व भदईपुरा में एक मिनी स्टेडियम की आवश्यकता है जिससे यहां के खिलाड़ियों को आगे बढ़ाने में मदद मिल सके।

शर्मा ट्रांजिट कैंप फुटबॉल मैदान में लाल बहादुर शास्त्री यंग क्लब द्वारा आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता का उद्घाटन करते समय उपस्थित जनसमुदाय को संबोधित कर रही थी। इससे पूर्व यहां पहुंचने पर आयोजकों द्वारा शर्मा का फूलों का गुलदस्ता देकर स्वागत किया गया। बाद में शर्मा ने आकाश में कबूतर उड़ा कर और एक गेंद खेलकर प्रतियोगिता का उद्घाटन किया। निर्धारित ओवर के मैच में तीन पानी डैम ने अच्छे खेल का प्रदर्शन करते हुए पत्थरचट्टा क्रिकेट टीम को पराजित कर अगले चक्र में प्रवेश किया। इस अवसर पर उपस्थित प्रमुख लोगों में महानगर कांग्रेस सेवादल के अध्यक्ष संजीव रस्तोगी, रणजीत सिंह राणा, अनिल शर्मा, मदन सिंह, राजा पासवान, अखिलेश मंडल, राहुल सरकार, रोहित सिंह सहित बड़ी संख्या में अन्य लोग उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन तापस द्वारा किया गया।

 

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.