Friday, September 4, 2026

शासन ने प्रदेश के पांच एएलसी का किया स्थानान्तरण

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी। शासन ने ऊधमसिंहनगर के सहायक श्रमायुक्त दीपक कुमार समेत पांच एएलसी का स्थानांतरण कर दिया है, । मुख्यालय में तैनात अरविंद सैनी अब ऊधमसिंहनगर के एएलसी होंगे। सैनी पहले भी यह तैनात रह चुके हैं।

ऊधमसिंहनगर से मुख्यालय स्थानांतरित दीपक कुमार की सात माह पहले ही ऊधमसिंहनगर तैनाती हुई थी, जिसके बाद वह लगातार विवादों में घिरे रहे, पिछले दिनों उनपर कार्यालय में ही तैनात कर्मी ने गंभीर आरोप लगाया था, जिसके बाद चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी का ट्रांसफर कर दिया गया था।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.