Saturday, September 5, 2026

शारदा नदी खतरे के निशान से ऊपर, रेड अलर्ट जारी

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी। पहाड़ों पर हो रही भारी बरसात के चलते नदी नाले उफान पर हैं. चंपावत जनपद में पिछले चार दिनों से लगातार हो रही मूसलाधार बारिश से जनपद की प्रमुख शारदा नदी उफान पर आ गई है। जनपद के सीमांत तराई क्षेत्र टनकपुर व बनबसा में शारदा नदी का जलस्तर खतरे के निशान को पार कर चुका है। जिस कारण पुलिस ने बनबसा में स्थित भारत नेपाल को जोड़ने वाले शारदा बैराज अंतरराष्ट्रीय पुल को यातायात के लिए बंद कर दिया है।

स्थानिक प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर है तथा नदी के जलस्तर पर नज़रें बनाए हुए। वहीं पुलिस के द्वारा लोगों से भारी बारिश में बाहर न निकलने की अपील की जा रही है। बनबसा बैराज से वर्तमान में लगभग 1 लाख 66 हजार क्यूसेक पानी उत्तर प्रदेश की ओर छोड़ा जा रहा है। जो कि उत्तर प्रदेश के सीमावर्ती पीलीभीत, लखीमपुर खीरी, सीतापुर एवं गोंडा बहराइच जनपद की तरफ बढ़ रहा है और वहां बाढ़ की स्थिति उत्पन्न कर सकता है।

जिसको ध्यान में रखते हुए शारदा बैराज प्रशासन के द्वारा प्रभावित होने वाले जनपदों के प्रशासन को सूचना दे दी गई है। वहीं स्थानीय प्रशासन द्वारा नदी किनारे बसे आबादी वाले क्षेत्रों को खाली कराए जाने एवं वहां रहने वाले लोगों को सुरक्षित स्थानों पर जाने हेतु मुनादी कराई जा रही है।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.