भोंपूराम खबरी,रूद्रपुर। दूसरे धर्म के युवक द्वारा एक किशोरी को अपने प्रेम जाल में फंसाकर उसे अगवा कर लिया और शादी का झांसा देकर उससे दुष्कर्म किया। परिजनों ने आरोपी युवक के विरूद्ध मुकदमा दर्ज करा दिया है। दर्ज रपट में पीड़िता की माता ने आरोप लगाते हुए कहा है कि गत 12 जनवरी को सायं पांच बजे उसकी गैरमौजूदगी में पहाड़गंज निवासी शोएब पुत्र कलीम उसके घर पर आया और उसकी 14 वर्षीय पुत्री को बहला फुसलाकर अपने साथ जयपुर ले गया। आरोप है कि वहां शोएब ने पुत्री को शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया। साथ ही किसी को यह बात बताने पर जान से मारने की धमकी दी। पुत्री जब उसके चंगुल से छूटकर घर वापस लौटी तो उसने सारी बात बताई। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी युवक के विरूद्ध विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।




