Friday, September 4, 2026

शहीद जवान को देंगे सीएम धामी श्रद्धांजलि पहुंचे हल्द्वानी

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी हल्द्वानी पहुंचे हैं, वह यहां सियाचिन में 38 साल पहले शहीद हुए लांसनायक चंद्रशेखर हर्बोला को श्रद्धांजलि देंगे। आज बुधवार को लांसनायक चंद्रशेखर हर्बोला का पार्थिव शरीर उनके घर हल्द्वानी लाया गया। प्रशासन की ओर से सभी तैयारियां पूरी हैं, जहां शासन-प्रशासन के अधिकारियों, नेतागण और हजारों की संख्या में लोग शहीद जवान को श्रद्धांजलि देने के लिए आए हुए है। शहीद जवान चंद्रशेखर हर्बोला का अंतिम संस्कार पूरे राजकीय सम्मान के साथ रानीबाग स्थित चित्रशाला घाट पर किया जाएगा। शहीद की दो पुत्रियां हैं और उनकी धर्मपत्नी शांति देवी इन दिनों हल्द्वानी की नई आईटीआई रोड धान मिल, स्थित चौराह सरस्वती विहार, डहरिया में रहती हैं।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.