Saturday, September 5, 2026

शहर में खाली सम्पत्ति को निगम के नाम फ्रीहोल्ड करने में दी जायेगी प्राथमिकता: डीएम

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी,रुद्रपुर। नगर निगम क्षेत्र की सम्पत्ति पर पहला अधिकार निगम का है। खाली पड़ी सम्पत्ति को निगम के नाम फ्रीहोल्ड करने में प्राथमिकता दी जायेगी। यह बात डीएम उदयराज ने राज्य स्दिथापना दिवस के उपलक्ष्य गांधी पार्क में स्वच्छता और जागरुकता अभियान के शुभारंभ के दौरान कही।

डीएम ने कहा कि नगर निगम क्षेत्र में सभी तहर की सुविधाएं देना निगम का काम है, लेकिन यह तभी सम्भव है, जब निगम की आय ठीक ठाक हो, जितनी ज्यादा आय होगी शहर के लोगों को सुविधाएं भी उतनी ही ज्यादा मिलेगी, लेकिन निगम के पास आया के संसाधनों की कमी है, इसे बढ़ाने का काम किया जा रहा है। शहर में दो जगहों पर भूमि निगम के नाम फ्रीहोल्ड कर दी गई है, और अन्य जगह ख़ाली पड़ी भूमि को भी निगम के नाम फ्रीहोल्ड करने का प्रस्ताव शासन को भेजा गया है। उन्होंने कहा कि निगम क्षेत्र की सभी सम्पतियों पर पहला अधिकार नगर निगम का है। उनकी प्राथमिकता है कि ज्यादा से ज्यादा सम्पत्ति निगम के नाम फ्रीहोल्ड किया जाए। जिससे निगम की आय बढ़ेगी, जो शहर के विकास के काम आयेगी। उन्होंने कहा कि आने वाले कुछ दिनों में ही रुद्रपुर शहर अलग अंदाज में नजर आयेगा। कूड़े के पहाड़ को हटाकर वह सुंदर पार्क तैयार कर दिया गया, वेडिंग जोन तैयार हो रहा, पार्किंग की समस्या का भी समाधान शीघ्र हो जायेगा। उन्होंने कहा कुछ दिनों में ही रुद्रपुर पर जो बदनामी का दाग़ लगा था वह हट चुका है और अब शहर देश के बेहतर शहरों में शामिल हो चुका है, आने वाले दिनों शहर को क्लीन और स्वच्छ शहर बना दिया जायेगा

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.