Friday, September 4, 2026

शहर के प्रतिष्ठित व्यापारी के पुत्र पर धोखाधड़ी का मुकदमा

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी,रूद्रपुर।शहर के प्रतिष्ठित व्यापारी के पुत्र पर पुलिस ने धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कर दिया है। दर्ज रिपोर्ट में प्रेम नगर लाइनपार मुरादाबाद निवासी अमित पुत्र रमेश चंद्र बताया कि उसने स्काईलार्क ग्रुप के डायरेक्टर अतुल गुप्ता पुत्र अर्जुन गुप्ता से स्काईलाइक दानपुर में 100 गज का प्लाट खरीदा था। जिसकी एवज में उसने ₹612500 नगद दे दिए थे ।बाद में पता चला कि उन्होंने प्लाट पर कब्जा कर लिया है ।जब वह अपने पैसे वापस मांगने गया तो वह जान से मारने की धमकी देने लगे। पुलिस ने अतुल गुप्ता के खिलाफ धोखाधड़ी व अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर दिया है।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.