Saturday, September 5, 2026

शहर की प्रतिभावान पीसीएस अधिकारी बनी बेटियों को चुघ ने किया सम्मानित

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी,रुद्रपुर। शहर की प्रतिभावान पीसीएस अधिकारी बनी बेटियों को एक कार्यक्रम में सम्मानित किया गया। भाजपा आर्थिक प्रकोष्ठ के प्रदेश सहसंयोजक भारत भूषण चुघ के नेतृत्व में काशीपुर बाईपास रोड स्थित रूद्रा होटल में शहर के वरिष्ठ समाजसेवी स्वर्गीय हरी चंद्र मिड्ढा स्मृति चिन्ह भेंट कर उनको सम्मानित किया गया। गौरतलब है कि पिछले दिनों उत्तराखंड लोक सेवा आयोग में रुद्रपुर की पल्लवी ठुकराल, अवनी तिवारी और जसमीत कौर पाहवा ने पीसीएस की परीक्षा उत्तीर्ण की और शहर का मान बढ़ाया जिसके तहत आज स्वर्गीय हरी चंद मिड्डा की प्रथम पुण्यतिथि पर उनकी याद में स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। श्री चुघ ने कहा की शहर की तीन बेटियों ने जिस प्रकार से पीसीएस की परीक्षा उत्तीर्ण कर शहर और परिवार का नाम रोशन किया है वह आने वाले युवाओं को प्रेरणा देगा। उन्होंने कहा कि आज के समय में बेटियां हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही हैं जो गर्व का विषय है। उन्होंने कहा कि जीवन में आगे बढ़ने की ललक ने ही आज इन तीनों बेटियों को इस मुकाम पर पहुंचाया है कि वह एक बड़े अधिकारी के रूप में राज्य में अपनी सेवाएं देगी। उन्होंने कहा कि शिक्षा के साथ-साथ खेलों में भी राज्य की बेटियां नित नए मकाम छू रही हैं। ऐसे में यह दर्शाता है कि आने वाला कल इन युवाओं के हाथों में रहेगा उन्होंने जसमीत कौर पाहवा ,अवनी तिवारी और पल्लवी ठुकराल के उज्जवल भविष्य की कामना की। स्वर्गीय हरि चंद्र मिड्डा के पुत्रगण बालकृष्ण मिड्ढा और रमेश मिड्ढा ने कहा कि प्रतिवर्ष उनके पिता की स्मृति में शहर की प्रतिभाओं को परिवार और समाज के सहयोग से सम्मानित किया जाएगा। इस दौरान साध्वी आशा भारती ,कमलेश मिड्ढा,शोभा मिड्ढा ,विनय मिड्ढा ,सुरभि मिड्ढा, क्षितिज मिड्ढा, स्वाती मिड्ढा ,अनुज मिड्ढा, अक्षत मिड्ढा ,सरगम गुलाटी, पुनीत गुलाटी, श्यामलाल सुखीजा, धर्मेंद्र खेड़ा, हरबंस लाल अरोड़ा सुरेंद्र मीठा नवीन दसूजा ,दीक्षा दसूजा अमित पुरोहित बलदेव राज छाबड़ा वेद ठुकराल सूरज नारंग राजेंद्र बजरंगी राजेंद्र पाल सिंह राज कोली समेत तमाम लोग मौजूद थे।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.