5 C
London
Wednesday, February 5, 2025

शशि थरूर को हरा कर मल्लिकार्जुन खड़गे बने कांग्रेस के नए अध्यक्ष

- Advertisement -spot_img
spot_img

भोंपूराम खबरी। कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए हुए चुनाव के आज नतीजे आएंगे। दिल्ली में कांग्रेस दफ्तर में सुबह 10 बजे से मतगणना शुरू हो चुकी है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मल्लिकार्जुन खड़गे और पार्टी सांसद शशि थरूर अध्यक्ष पद के उम्मीदवार हैं। अध्यक्ष पद के लिए 17 अक्टूबर को वोट डाले गए थे। कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए हुए चुनाव के आज नतीजे आने वाले हैं। मल्लिकार्जुन खड़गे या फिर शशि थरूर, दोनों में से किसी एक नेता को आज कांग्रेस की कमान मिलने जा रही है। करीब 24 साल बाद कांग्रेस का अध्यक्ष गैर गांधी परिवार से होगा। वोटों की गिनती दिल्ली में स्थित कांग्रेस मुख्यालय में सुबह 10 बजे से शुरू हो गई थी। नतीजे दोपहर करीब 3 बजे के आसपास आने की उम्मीद है।

बता दें कि इसी सोमवार को देशभर में कांग्रेस के 9 हजार से ज्यादा प्रतिनिधियों ने अध्यक्ष पद के लिए हुए चुनाव में वोट डाला था। देशभर से सभी बैलट बॉक्स दिल्ली मंगाया गया था। सभी बैलट बॉक्स को स्ट्रॉन्ग रूम पहुंचाया गया। मल्लिकार्जुन खड़गे ने कांग्रेस अध्यक्ष पद का चुनाव जीत लिया है। खड़गे को 7 हजार से ज्यादा वोट मिले हैं जबकि शशि थरूर को सिर्फ हजार के आसपास ही वोट मिले। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा कि देश में सिर्फ हमारी इकलौती पार्टी है जिसमें चुनाव और चुनाव आयोग होता है। मैंने मधुसूदन मिस्त्री जी के साथ काम किया है। चुनाव आयोग के सामने मुद्दे को ले जाया जाएगा, जो फैसला लेगा।

Latest news
Related news
- Advertisement -spot_img

Leave A Reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Translate »