Saturday, September 5, 2026

शनिवार को हुई बारिश ने राज्य में दी प्री मानसून की दस्तक

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी,रुद्रपुर। शनिवार सुबह से हो रही बारिश ने जिले के तापमान में ठंडक बढ़ा दी है। साथ ही प्री मानसून की दस्तक भी दे दी है। इस बारिश से पिछले कुछ दिनों से भीषण गर्मी से परेशान लोगो को राहत मिली है। वही अगले पूर्व संभावित तिथि से पांच दिन पहले मानसून के उत्तराखंड में पहुँचने की भी उम्मीद है।
पंतनगर विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉ आरके सिंह ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो गया है। साथ ही हवा के कारण इसकी गति भी तेज बनी हुई है। जिसके कारण प्री मानसून उत्तराखंड में समय से पहले पहुँच गया है। उन्होंने बताया कि शनिवार को हुई वर्षा प्री मानसून के प्रभाव के कारण ही हुई है। जिसे राज्य में प्री मानसून की दस्तक कह सकते है। उन्होंने बताया कि रविवार को भी बारिश की संभावना बनी हुई है। जिससे लोगो को भीषण गर्मी से राहत मिलेगी। वही मानसून भी अपने निर्धारित समय से पांच दिन पूर्व आ सकता है। जिसके हिसाब से मानसून 18 से 20 जून के आसपास राज्य में आ सकता है। इस दौरान सामान्य बारिश होने की संभावना है। उन्होंने बताया कि बारिश की वजह से शनिवार को तापमान में 2 डिग्री की गिरावट भी दर्ज की गई है। जिसके बाद अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। तापमान में इस गिरावट से लोगो को राहत मिलेगी।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.