Saturday, September 5, 2026

शक्ति प्रदर्शन के साथ सुशील गाबा ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी,रुद्रपुर। युवा नेता सुशील गाबा ने अपने सैकड़ों साथियों के साथ भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। भगत सिंह चौक पर विधायक शिव अरोरा, मेयर रामपाल सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष कमल जिंदल, विकास शर्मा की मौजूदगी में सुशील गाबा का बड़ी माला पहनाकर गर्मजोशी के साथ स्वागत किया गया।

शक्ति प्रदर्शन के साथ सुशील गाबा ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण

कल कांग्रेस के महासचिव पद से त्यागपत्र देने वाले सुशील गाबा ने अपने साथियों को अंबेडकर पार्क में एकत्रित किया। यहां से ढोल नगाड़े के साथ जुलूस की शक्ल में गाबा भगत सिंह चौक पहुंचे। उनके समर्थक सुशील गाबा जिन्दाबाद के नारे लगा रहे थे। भगत सिंह चौक पर भाजपा विधायक शिव अरोरा, मेयर रामपाल सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष कमल जिंदल, विकास शर्मा, सुरेश कोली समेत बड़ी संख्या में मौजूद कार्यकर्ताओं ने सुशील गाबा और उनके साथियों का स्वागत फूल मालाएं पहनाकर किया।

गाबा छात्र राजनीति से जुड़े रहे हैं। उनकी छवि एक जुझारू नेता और समाज सेवी की रही है। गाबा के जाने से कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है, वहीं भाजपा की ताकत बढ़ी है। निकट भविष्य में होने वाले निकाय चुनाव में भाजपा को इसका फायदा मिलना निश्चित है।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.