Friday, September 4, 2026

व्हॉट्सऐप कॉल करने के लिए भी देने होंगे पैसे

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी। टेलीकॉम कंपनियां कई दिनों से सरकार से इस तरह की कॉलिंग को चार्जेबल करने की अपील कर रही हैं. इसके बाद सरकार ने दूरसंचार बिल का मसौदा जारी किया है।  आप भी दोस्तों से बात करने के लिए ज्यादातर व्हॉट्सऐप कॉलिंग (WhatsApp Calling) कॉल करते हैं? अगर हां तो इस खबर को ध्यान से पढ़ें. दरअसल, जल्द ही देश में ऐसा सिस्टम लागू होने वाला है जिसके तहत व्हॉट्सऐप कॉल (WhatsApp Call) करने पर आपको पैसा देना होगा. मोदी सरकार ने लोगों से राय जानने के लिए दूरसंचार बिल का मसौदा जारी किया है. बिल में प्रवधान है कि व्हॉट्सऐप, फेसबुक के ज़रिए कॉल या मैसेज भेजने की सुविधा को टेलीकॉम सेवा माना जाएगा. इसके लिए इन कंपनियों को लाइसेंस लेना पड़ेगा।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.