Saturday, September 5, 2026

व्यापार मंडल चुनाव के लिए हुआ मतदान

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी,रूद्रपुर। प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के रूद्रपुर इकाई के महामंत्री व कोषाध्यक्ष पद के लिए आज हुए मतदान में व्यापारियों में काफी उत्साह नजर आया। अध्यक्ष पद पर पूर्व अध्यक्ष संजय जुनेजा का निर्वाचन एक मात्र प्रत्याशी होने के कारण निर्विरोध तय हो चुका है। जबकि महामंत्री पद पर पूर्व महामंत्री हरीश अरोरा व मनोज छावड़ा के बीच सीधा मुकाबला हो रहा है वहीं कोषाध्यक्ष पद पर त्रिकोणीय मुकाबले में पवन गाबा पल्ली, बलविन्दर सिंह बल्लू व सन्दीप कुमार राव के मध्य दिलचस्प मुकाबला है।

व्यापार मंडल चुनाव के लिए हुआ मतदान

चुनाव कमेटी सुरमुख सिंह विर्क, राकेश डुडेजा, अशोक छावड़ा, बलविन्दर सिंह विर्क, हरीश जल्होत्रा, सुरेन्द्र सिंह रज्जी, देवी शंकर टिल्लू, किशन कनौडिया, अमित अरोरा बॉबी, अजय चड्ढ़ा, विनित जैन, विशाल भुड्डी, राजेश डाबर, जसपाल सिंह धमीजा, मनजीत सिंह मक्कड़ व कंवलजीत सिंह बठला की देख रेख में प्रातः 9 बजे से मतदान प्रारम्भ होने से पूर्व ही भारी संख्या में व्यापारी अपने मताधिकार का प्रयोग करने के लिए मतदान केन्द्र जनता इंटर कालेज पहुंचकर निर्धारित पांच कक्षों के आगे लाईन में खड़े हो गये थे। वहींे मतदान केन्द्र के बाहर प्रत्याशियों के बूथों पर भी उनके समर्थकों की भारी भीड़ लग गई थी। पहले तीन घंटों में ही लगभग बीस प्रतिशत मतदान किया जा चुका था। वहीं कक्षों के समक्ष व्यापारी मतदाताओं की लाईन लगी हुई थी।

दोपहर दो बजे तक लगभग चालीस प्रतिशत मतदान होने की संभावना व्यक्त की जा रही है। व्यापारियों का मानना है कि मतदान के अंतिम दो घंटों में भारी संख्या में व्यापारी वोट डालने आयेंगे। मुख्य चुनाव अधिकारी सुरमुख सिंह विर्क ने बताया कि मतदाता सूची में पहले कुल 3159 व्यापारी मतदाताओं के नाम शामिल किये गये थे। लेकिन कागजों में कमी के चलते 57 वोट निरस्त कर दिये गये। आज 3102 वोटर अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि शाम 4 बजे तक मतदान प्रक्रिया जारी रहेगी। इसके बाद मतगणना का काम प्रारम्भ किया जायेगा। मतदान केन्द्र के अंदर तथा बाहर शांति व्यवस्था बनाये रखने के लिए स्वयं कोतवाल धीरेन्द्र कुमार े पुलिस बल के साथ मुस्तैद नजर आये। मुख्य चुनाव अधिकारी सुरमुख सिंह विर्क ने मतदान में सहयोग के लिए सभी व्यापारियों , प्रत्याशियों, चुनाव कमेटी के साथ ही पुलिस प्रशासन का धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि मतगणना पूर्ण होने के बाद विजयी पदाधिकारियों को निर्वाचन पत्र सौंप दिया जायेगा।

व्यापार मंडल चुनाव कहने को तो पूरी तरह से गैर राजनैतिक थे।परंतु मतदान के दिन महामंत्री पद पर खुलकर राजनीति दिखाई दी। मतदान केन्द्र के बाहर दो प्रमुख राजनैतिक दलों के कई पदाधिकारी व कार्यकर्ता समर्थक प्रत्याशी को वोट देने के लिए प्रचार करते दिखाई दिये। उनके चुनाव प्रचार देखकर तो ऐसा लग रहा था कि यह चुनाव व्यापार मंडल का होकर राजनैतिक चुनाव हो रहा हो। जो समस्त व्यापारियों में चर्चा का विषय बना रहा।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.