Friday, September 4, 2026

व्यापार मंडल अध्यक्ष जुनेजा और मेयर रामपाल आमने सामने

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी,रुद्रपुर। महानगर में नैनीताल हाईवे चौड़ीकरण के लिए हटाई गरी 150 दुकानों के मामले में अब मेयर और व्यापार मंडल अध्यक्ष संजय जुनेजा आमने सामने आ गए। मेयर जहां कार्यवाही के लिए व्यापार मंडल अध्यक्ष को सीधा जिम्मेदार ठहरा रहे तो व्यापार मंडल अध्यक्ष ने भी बड़ा खुलासा किया है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक रविवार को नगर आयुक्त ने विशाल ने व्यापार मंडल को बताया की गांधी पार्क की दीवार बनाने का प्रस्ताव 12 मार्च को बनाने के उसका टेंडर 15 को हो गया था, व्यापार मंडल मेयर से सवाल पूछा की अगर दीवार बनाने का प्रस्ताव पास हुआ था तो क्या मेयर को इसकी जानकारी थी, उन्होंने कहा की मेयर को पेरी जानकारी थी, लेकिन वह व्यापारियों का साथ देने का ढोंग कर रहे थे, जिसका जबाव उन्हें दिया जायेगा। उन्होंने सीधे तौर मेयर को व्यापारियों के उजड़ने के लिए जिम्मेदार ठहराया है। उन्होंने कहा की मेयर ने पहले उन्हें बताया होता तो वह अपनी रणनीति बदल देते। लेकिन मेयर ने उनके साथ विश्वासघात किया है। इधर मेयर रामपाल सिंह बोर्ड बैठक के दौरान पूछे गए सवाल पर ध्वस्तीकरण की कार्यवाही के लिए सीधे व्यापार मंडल अध्यक्ष संजय जुनेजा को जिम्मेदार ठहराया।

उन्होंने कहा की शुरुआत वह व्यापारियों के साथ थे, उनके सभी पार्षद भी उनको मजबूत कर रहे थे, लेकिन श्रेय लेने के चक्कर में व्यापार मंडल अध्यक्ष ने व्यापारियों की रहा भटका दी। उन्होंने व्यापारियों के लिए डीएम से भी वार्ता की थी, जिसमें उजाड़ने से पहले सभी को दूसरी जगह वसाने की बात रखी गरी, जिसमें सहमति भी बनी चुकी थी, लेकिन तभी व्यापार मंडल अध्यक्ष कहने लगे की हम यह से किसी हाल में नहीं हटेंगे। यह सब श्रेय लेने के चक्कर में किया गया था। कुल मिलाकर जो होना था वो हो चुका। लेकिन राजनीत अभी थमने का नाम नहीं ले रही, यदि ऐसा चलता रहा तो उम्मीद बनी वह भी धूमिल हो जायेगी।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.