भोंपूराम खबरी,शक्तिफार्म। व्यापारी पुत्र के आकस्मिक निध्न से परिजनों सहित क्षेत्रा मे शोक की लहर दौड़ उठी। जानकारी के अनुसार शक्तिफार्म बाजार निवासी विजय सिंह के 25 वर्षीय पुत्र मोहित सिंह की हृदय गति रुकने से मृत्यु हो गयी। अचानक हुए निधन से परिवार पर दुखो का पहाड़ टूट पड़ा। ढांढस बंधाने के लिए बड़ी संख्या में लोग उनके निवास पर पहुंच गये। व्यापार मंडल शक्तिफार्म ने भी दुःख जताया व परिवार को दुःख की इस घड़ी मे शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की।







