Friday, September 4, 2026

व्यापारियों ने जीएसटी सर्वे के विरोध में मनाया काला दिवस

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी,गदरपुर। प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल के बैनर तले व्यापारियों के द्वारा जीएसटी सर्वे के विरोध में काला दिवस मनाया गया। व्यापारियों ने हाथों में काले फीते और काले झंडे लहराते हुए पुतला फूंक कर अपना विरोध दर्ज कराया इसके अलावा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से जीएसटी सर्वे को बंद कराने की मांग की। प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष राजकुमार भुड्डी के मार्गदर्शन एवं व्यापार मंडल अध्यक्ष दीपक बेहड़ के नेतृत्व में दर्जनों व्यापारी मुख्य बाजार के मनिहारी गली पर एकत्र हुए यहां उन्होंने हाथों में काले झंडे लेकर एवं काले फीते बांधकर पुतला फूंकते हुए जोरदार नारेबाजी के बीच काला दिवस मनाते हुए जीएसटी सर्वे के विरुद्ध जमकर गुबार निकाला। इस दौरान जिलाध्यक्ष राजकुमार भुड्डी ने व्यापारियों को संबोधित करते हुए कहा कि व्यापारी वर्ग हर कदम पर सरकार का साथ देता आया है परंतु जीएसटी संग्रह बढ़ाने के नाम पर व्यापारियों का उत्पीड़न किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि विभाग सर्वे के नाम पर व्यापारियों का उत्पीड़न बंद करें और टैक्स में हेरा-फेरी करने वाली फर्म को विभाग नोटिस जारी करे क्योंकि विभाग के पास हर एक व्यापारी का पूरा लेखा-जोखा मौजूद है। व्यापार मंडल नगर अध्यक्ष दीपक बेहड़ ने कहा कि विभागीय अधिकारी व्यापारियों को सर्वे के नाम पर प्रताड़ित कर रहे है जिसका संगठन पुरजोर विरोध करता है। उनकी मुख्यमंत्री से मांग है कि विभागीय सर्वे तत्काल प्रभाव से बंद कराया जाये अन्यथा व्यापारी वर्ग वृहद आंदोलन को मजबूर होगा जिसकी जिम्मेदारी शासन प्रशासन की होगी। विरोध करने वालों में प्रदेश महामंत्री अशोक छाबड़ा, जिलाध्यक्ष राजकुमार भुड्डी, व्यापार मंडल अध्यक्ष दीपक बेहड़, महामंत्री संदीप चावला, कोषाध्यक्ष राहुल अनेजा, जिला संयुक्त महामंत्री लेखराज नागपाल ,युवा व्यापार मंडल महामंत्री नितिन छाबड़ा, कृष्ण लाल सुधा, संजीव अरोरा, मयंक चुघ, राकेश बाठला,प्रदीप भुड्डी आदि सहित तमाम व्यापारी मौजूद थे।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.