Saturday, September 5, 2026

व्यापारियों के नुकसान का आंकलन क्यों नही हो रहा है-जुनेजा

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी, रुद्रपुर। प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष संजय जुनेजा ने कड़ा रोष व्यक्त करते हुए कहा कि पिछले दिनों आई बरसात में रुद्रपुर के व्यापारियों का 500 करोड़ रुपए से भी ज्यादा का नुकसान हो गया है मगर राज्य सरकार/ जिला प्रशासन व्यापारियों के नुकसान का आकलन नहीं कर रहा है इससे प्रतीत होता है कि सरकार को व्यापारियों की किसी भी तरह की चिंता नहीं है।

प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष संजय जुनेजा ने यह भी कहा कि बरसात में उधम सिंह नगर के रुद्रपुर नगर मे बहुत ही बड़ी तबाही हुई थी उस तबाही में ना केवल बस्तियों में मकान खत्म हो गए बल्कि शहर के अंदर भी पानी आ जाने से दुकानों/ गोदामों /राइस मिलो मे कई कई फीट तक पानी भर जाने से लगभग 500 करोड़ से भी ज्यादा का नुकसान हुआ है मगर राज्य सरकार ने आज लगभग एक सप्ताह हो जाने के बावजूद भी व्यापारियों के नुकसान का आकलन करने की जहमत तक नहीं उठाई है इससे जाहिर होता है कि सरकार व्यापारियों की चिंता नही कर रही हैं।

जुनेजा ने यह भी कहा कि व्यापारियों से मिले टैक्स से राज्य सरकार का काम चलता है मगर आज वही व्यापारी जो करोड़ों का टैक्स देता है वो ही बुरी स्थिति से गुजर रहा है बरसात के पानी ने व्यापारियों की कमर तोड़ दी है जिससे बहुत से व्यापारियों के पास अपना व्यवसाय प्रारंभ करने के लिए जमापूंजी तक खत्म हो गई है।

जुनेजा ने राज्यसरकार से आग्रह किया है कि व्यापारियों के भी नुकसान का आकलन किया जाए साथ ही व्यापारियों को राज्य सरकार की तरफ से आर्थिक मदद भी दी जाए जिससे व्यापारी पुनः अपना व्यापार प्रारंभ कर सके।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.