Friday, September 4, 2026

व्यक्ति का शव नाले में मिलने से इलाके में फैली सनसनी

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी,रूद्रपुर। बहन के घर आया शक्तिफार्म निवासी राजमिस्त्री का शव नाले में मिलने से सनसनी फैल गयी। आनन फानन में मौके पर पहुंची पुलिस ने वहां मौजूद लोगों से जानकारी ली। इसके बाद पुलिस ने शव को पंचनामा की कार्रवाई के बाद लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुलिस मौत के कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस के मुताबिक शक्तिफार्म नंबर दो निवासी 45 वर्षीय गुसांई उर्फ मनोज सान यहां संजयनगर खेड़ा में बहन के घर आया था। बुधवार शाम से वह लापता था। बहन व बहनोई ने तलाश की। कोई पता नहीं चला। गुरुवार सुबह को लोगों ने नाले में एक व्यक्ति पड़ा देखा। देखते ही देखते मौके पर भीड़ जमा हो गई। इसी बीच गुंसाई का बहनोई व अन्य लोग पहुंचे। उसे नाले में पड़ा देख बहन के होश उड़ गए। उसे अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर थाना ट्रांजिट कैंप से पुलिस पहुंची। पुलिस ने परिजनों से जानकारी लेने के बाद शव पोस्टमार्टम को भिजवाया। पुलिस मौत के कारणों की जांच कर रही है। मृतक की दो पुत्रियां और एक पुत्र है। पुलिस ने बताया कि मृतक राज मिस्त्री का काम करता था और उसे कुत्ते ने काट लिया था। वह शक्ति फार्म से यहां पर बहन के घर रह कर इंजेक्शन लगवाने आया था।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.