Friday, September 4, 2026

वोट दो, पेट्रोल डीजल पर छूट लो, उद्यमी विजय भूषण गर्ग की अनूठी पहल।।

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी,रूद्रपुर। चुनाव के महापर्व में एक एक वोट की कीमत अनमोल होती है, चुनाव आयोग इसी के मद्देनजर शत प्रतिशत मतदान के लिए पूरी तरह जागरूक अभियान चला रहा रहा वहीं लोगों से भी इसमें हिस्सेदारी की अपील कर रहा।

इसी कड़ी रुद्रपुर के समाजसेवी विजय भूषण गर्ग भी आगे आए हैं, उन्होंने ऐलान किया कि मतदान के दिन जो भी मतदाता अपनी उंगली पर स्याही का निशान दिखायेगा, उसे डीजल और पैट्रोल में पूरे दिन छूट दी जायेगी।

समाजसेवी विजय भूषण गर्ग के इस कदम की जमकर सराहना हो रही है। आपको बता कि ऊधमसिंहनगर में डीएम उदयराज और सीडीओ मनीष कुमार लगातार मतदाता जागरूकता अभियान चला रहे हैं। डीएम हर कार्यक्रम में यह कहते नजर आते हैं कि शत प्रतिशत मतदान उनका लक्ष्य है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भी अपनी सभा के अंत कहा था कि पहले मतदान और फिर सारे काम करना। उन्होंने कहा की सभी लोग मतदान जरूर करें।

समाजसेवी विजय भूषण गर्ग के बाद अन्य बड़े सम्पन्न और समाजसेवियों के भी आगे आने उम्मीद जताई जा रही है।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.