Friday, September 4, 2026

वैक्सीनेशन के काम में तेजी लाए प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग -मीना

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी,रुद्रपुर।उत्तराखंड प्रदेश महिला कांग्रेस कमेटी की वरिष्ठ उपाध्यक्ष और रुद्रपुर नगर पालिका परिषद की पूर्व चेयरपर्सन श्रीमती मीना शर्मा ने प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग से मांग की है कि वह वैक्सीनेशन के काम में तेजी लाएं। उन्होंने कहा कि 18 वर्ष से लेकर 45 वर्ष के युवाओं को लगने वाली वैक्सीन को भी जल्दी से जल्दी लगाया जाए ।उन्होंने प्रशासन को सुझाव दिया कि इस अभियान में तेजी लाने के लिए शहर को विभिन्न सेक्टरों में बांटकर कई स्थानों पर वैक्सीन लगाने के कैंप लगाया जाए ।श्रीमती शर्मा ने कहा कि 18 वर्ष से लेकर 45 वर्ष के युवाओं की संख्या बहुत ज्यादा है और एक-दो स्थानों पर वैक्सीन लगने से अव्यवस्था फैल सकती है ।इसलिए वैक्सीन केंद्रों की संख्या को सुविधा अनुसार बढ़ाया जाए। श्रीमती शर्मा ने 45 वर्ष के ऊपर के लोगों को वैक्सीन लगाने के लिए शहर में लगे । टीकाकरण केंद्रों की संख्या को और बढ़ाने की मांग की है। जिससे इस उम्र के लोगों को भी अधिक से अधिक लाभ मिल सके। शर्मा ने 18 वर्ष से ऊपर के युवाओं से अपील की है कि वह वैक्सीनेशन प्रक्रिया में प्रतिभाग करें।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.